पू0मा0शि0 संघ इटवा और बढ़नी की ब्लॉक इकाई निर्विरोध निर्वाचित

इटवा/सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाये जा रहे ब्लॉक स्त्रीय अधिवेशन के तहत ब्लॉक संसाधन केन्द्र इटवा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन एवं शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा उन्नयन/ अधिवेशन के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक मुहम्मद आरिफ उस्मानी ब्लॉक अध्यक्ष डुमरियागंज एवं कुमार कमलेश्वर सिंह मंत्री बढ़नी की देख-रेख में सम्पन्न चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध रूप से धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, चन्द्रमणि त्रिपाठी मंत्री, अनन्तराम कोषाध्यक्ष, तथा रवि प्रकाश चौधरी, ओंकारनाथ साहनी और प्रवीण कुमार पाठक उपाध्यक्ष, वहीं संयुक्त मंत्री के पद पर अमित प्रजापति, देवेन्द्र गौंड, दयाशंकर यादव और लेखाकार/आय व्यय निरीक्षक के पद पर कुंवर दीप निर्विरोध चुने गये। सभी ब्लॉक स्तरीय नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वही बढ़नी ब्लॉक इकाई का चुनाव ब्लॉक संसाधन केन्द्र बढ़नी के सभागार चुनाव पर्यवेक्षक आशीष भारती ब्लॉक अध्यक्ष भनवापुर के देख-रेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्व सहमति से कुमार कमलेश्वर सिंह को अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद मंत्री, बुद्धिराम कोषाध्यक्ष, अरविन्द आर्या, अरुण मिश्र, अभिनव मिश्रा उपाध्यक्ष तथा संयुक्त मंत्री के पद पर संजय, दिनेश कुमार, राम नारायण और आय व्यय निरीक्षक/लेखाकार के पद पर भूपेन्द्र गुप्ता और राजेश को मीडिया प्रभारी तथा गौरी शंकर को संरक्षक के पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिक्षा उन्नयन/अधिवेशन के दौरान मस्तराम चौधरी, संजय कन्नौजिया दिलीप चौधरी अब्दुल अज़ीज, कुलदीप वरुण, कालिका प्रसाद, सूर्यकान्त, वीरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र कुमार, अनुज यादव, द्वारिका प्रसाद संजय सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




