गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरक्षी का वीडियो पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। सब्जी मंडी में दबंगई कर रहे वरिष्ठ आरक्षी को एसपी ने पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। शुक्रवार सुबह सब्जी मंडी के व्यापारियों ने कोतवाली में तैनात वरिष्ठ आरक्षी के खिलाफ शिकायत की थी। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उक्त आरक्षी इंटरलॉकिंग की ईंट हाथ में लेकर लोगों की तरफ दौड़ता दिख रहा था। एक सब्जी विक्रेता का आरोप था कि वह चौराहे पर पुलिस बूथ के बगल पटरी पर अपनी दुकान लगाता है। उक्त आरक्षी आए दिन बिना पैसा दिए ही सब्जी लेकर जाता था और धमकी भी देता था। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे सब्जी मंडी में अपनी कार से सब्जी लेने आया था जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गयी। चर्चा यह भी है कि कुछ सब्जी बेचने वालों ने आरक्षी के साथ मारपीट भी की थी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस उस आरक्षी को अपने साथ लेकर चली गयी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि फिलहाल विक्रम बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। पूरे मामले की वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!