गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़श्रावस्ती

21 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 जुलाई को प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकास खंड इकौना के ग्राम टंडवा महंत स्थित ऐतिहासिक सीताद्वार मंदिर परिसर में प्रस्तावित है। इसे लेकर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मार्ग, जनसभा स्थल तथा आमजन की सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु की समीक्षा कर रहे हैं। आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थल तथा मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button