गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग में वांछित अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ’ ऋषभ रुणवाल’ एवं क्षेत्राधिकारी सदर ’ सुधीर कुमार सिंह’ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना रायपुर पर पंजीकृत ’मु0अ0सं0-163/2025, धारा 109, 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम’ से संबंधित वांछित अभियुक्त राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी को मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन पश्चिम बंगाल में प्राप्त होने पर थाना रायपुर पुलिस, थाना रामपुर बरकोनिया, थाना माँची एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पश्चिम बंगाल पहुंचकर सफल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 17.07.2026 को समय 11रू05 बजे थाना पण्डुआ, जनपद हुगली (पश्चिम बंगाल) क्षेत्रान्तर्गत जोईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत ’ट्रांजिट रिमांड पर जनपद सोनभद्र’ लाया गया तथा आज दिनांक 19.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button