गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

कर्तव्यहीनता पर गिरी गाज एक निरीक्षक सहित दो उपनिरीक्षक निलंबित

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती की पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती ने कड़ा कदम उठाया है। थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में तैनात निरीक्षक शम्भू सिंह, उपनिरीक्षक सूरज यादव तथा उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को तीनों अधिकारियों के कार्य व्यवहार से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें उनके द्वारा कर्तव्यों की अवहेलना, अनुशासन के विपरीत आचरण एवं विभागीय आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि प्रारंभिक जांच में सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा किपुलिस विभाग की गरिमा और जनता के विश्वास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त तीनों अधिकारियों के विरुद्ध अब विभागीय जांच भी संचालित कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि तथ्यों की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!