गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

तुलसियापुर : अहिरौला में तीन दिवसीय ऐतिहासिक श्री राम लीला धनुष यज्ञ का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर। बढनी के अहिरौला में 26 नंवबर से तीन दिवसीय राम लीला और धनुष यज्ञ मेला का आयोजन होगा। यह ऐतिहासिक राम लीला कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष गांव के कलाकारों द्वारा मंचन किया जाता है। इस वर्ष 26 नंवबर से शुरू होगा और 28 को भव्य मेला के साथ समापन होगा। तीन दिवसीय राम लीला धनुष यज्ञ मेला समिति के संस्थापक स्वर्गीय राम चन्द्र चौधरी, स्व मन्थु प्रसाद व स्व परमात्मा प्रसाद रहें। उन्ही के प्रेरणा पुंज से समस्त गांव वाले मिलकर प्रत्येक वर्ष इस पवित्र धार्मिक कार्य को मंचन के द्वारा अनवरत जारी रखें हैं। तीन दिवसीय में रात्रि में क्षेत्रवासियों व कलाकारों के उपस्थित से मनमोहन दृश्य मंचन होता है।

28 नवंबर को दिन में मेला लगता है जिसमें धनुष भंग,लक्ष्मण परशुराम संवाद और सुंदर मेला मुख्य आकर्षक रहता है। श्री राम धनुष यज्ञ मेला समिति के श्यामसुंदर चौधरी, श्याम प्रकाश, देव नारायण यादव, गोपाल शमशेर चौधरी, विक्रमादित्य सैनी,राम मनोहर चौधरी, राम जी मिश्रा, प्रेमचंद, जगदंबिका प्रसाद, अर्जुन सैनी, राम कृष्ण चौधरी, ग्राम प्रधान लाल सिंह चौधरी,अनिल पासवान, प्रेम संकर सैनी, राकेश पासवान, बीबी, विष्णु प्रकाश, केपी, पंकज पटेल, शैलेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, रामसहाय पासवान, सर्वजीत चौधरी, रवि मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, रामरतन, हरिलाल सैनी, महेश यादव, विजय सिंह चौधरी, लाल किशोर, मनोज कुमार चौधरी, वंश गोपाल गिरी, सुनील चौधरी आदि लोगों ने क्षेत्रवासियों का सादर आमंत्रित किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!