गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

संविधान के 76वें वर्षगांठ संविधान संदेश यात्रा का हुआ आयोजन

गोन्डा। गोन्डा जनपद में भारतीय संविधान के 76वें वर्षगांठ पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेन्द्र मिश्र सूर्य के नेतृत्व में संविधान संदेश जन जागरण यात्रा आरम्भ की गई,जिसके तहत सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अभियान के संयोजक सुरेन्द्र मिश्र सूर्य ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं में संवैधानिक जागरूकता जरूरी है।नागरिकों को मतदान के अतिरिक्त संविधान में मिले अपने अन्य अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा अन्यथा प्रशासनिक व राजनीतिक तानाशाही व भ्रष्टाचार का दंश देश को भुगतना पड़ेगा।श्री मिश्र ने कहा कि पहले कहा जाता था कि यथा राजा तथा प्रजा किंतु अब लोकतंत्र यहां उल्टा हो गया है जैसी प्रजा होगी वैसा ही शासन मिलेगा,आज का विद्यार्थी ही कल लोकतंत्र का प्रहरी बनेगा इसलिए यह आवश्यक है कि वह नैतिक मूल्यों से युक्त व संवेदनशील हो तथा अपने भविष्य के प्रति जागरूक हो।श्री मिश्र ने राज्य के नीति निदेशक तत्वों की चर्चा करते हुए कहा कि गौ वंश की रक्षा,पर्यावरण संरक्षण करना राज्य का धर्म है।इसके लिए हम सबको सरकार व राजनीतिक दलों पर दबाव बनाने की जरूरत है।सच्चा रामराज्य गौ रक्षा से ही आयेगा।सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रवि कुमार शुक्ला ने कहा कि अनुशासित नागरिक से ही देश का विकास संभव है इसलिए हमें संविधान के बताए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। शुक्ल ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए अभियान की सफलता की कामना की।उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराया तथा यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का भी संकल्प लिया।अधिवक्ता सुरेन्द्र मिश्र सूर्य द्वारा विद्यालय को भारतीय संविधान के मूल रूप की अनुकृति भेंट की गई।गोष्ठी का संचालन जितेंद्र पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर करुणा सिंधु मिश्रा,कृष्ण कुमार तिवारी दिग्विजय नाथ मिश्र,राहुल तिवारी,शशि दुबे,संजय पाण्डेय, हनुमंत पाण्डेय सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!