उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : डीएम ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्राम पंचायत खरगवार विकास खण्ड शोहरतगढ़ का शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर, उठान रजिस्टर का मिलान किया गया। सब ठीक पाया गया। इस दौरान ग्राम खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़़ व प्रधान प्रतिनिधि शैलेष कुमार उपस्थित रहें।


