गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 19वीं किस्त के हस्तांतरण का प्रसारण

भनवापुर । पीएम किसान सम्मन निधि की 19वीं किस्त के हस्तांतरण के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र सोहना सिद्धार्थनगर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम यज्ञ गौतम, प्रधान सोहना ब्लॉक भनवापुर, उपस्थित रहे उन्होने सरकार की योजनाओं एवम होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार ने किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शेष नारायण ने कृषि के उन्नत तकनीकों के विस्तार के बारे में बताया, इस अवसर पर डॉ सर्वजीत ने किसानों को मूंग एवं उड़द की खेती के बारे मे बताया। केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डा. प्रवेश कुमार ने किसानों को कृषि विज्ञान से जुड़कर वैज्ञानिक कृषि को अपनाकर आय बढ़ाए। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रवीन कुमार मिश्रा ने आम एवम केले की उन्ननशील खेती के बारे में बताया, डॉ मार्कण्डेय सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर मुकेश मिश्रा, शिव पूजन, जटाशंकर पाण्डेय, आशीष,सहदेव मिश्रा फूल मती इत्यादि कृषक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!