पुलिस ने 03 अदद साईकिल व 08 बोरी यूरिया खाद के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 निल/2025 धारा 11 कस्टम अधिनियम बनाम दुर्गेश पुत्र राहुल निवासी ग्राम पलट थाना बहादुरगंज राष्ट्र नेपाल, डाक्टर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम ढेबरा थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल एवं चन्दन पुत्र झगरु निवासी ग्राम व थाना बहादुर गंज राष्ट्र नेपाल व बरामद शुदा 03 अदद साईकिल, 08 बोरी यूरिया खाद ग्राम धनौरा मार्ग नहर पुल से गिरफ्तार कर कस्टम कार्यालय बढ़नी भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेन्द्र राजभर व कांस्टेबल प्रबल कुमार मौजूद रहें।




