उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गर्भवती महिला के 42 दिन के अंदर मौत होने पर दे जानकरी मिलेगा इनाम

सिद्धार्थनगर। गर्भवतियों की मृत्यु दर में कमी लाने और सही आंकड़े की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने 104 टोल फ्री नंबर सक्रिय किया है। इस पर कॉल करके गर्भवती महिला व डिलीवरी के 42 दिन के अंदर मौत होने वाली महिलाओं की जानकारी देने पर संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये इनाम दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों व निजी अस्पताल पर किसी कारण बस व लापरवाही से गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाती है, लेकिन इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाती है, जिससे महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होता है, जबकि सरकारी आंकड़ों में महिला की मौत की जानकारी भी नहीं रहती है। इससे मातृ मृत्यु दर में कमी नहीं हो रही है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर 104 टोल फ्री नंबर को सक्रिय किया है।




