एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
डुमरियागंज में थाना समाधान दिवस में 3 में से 1 शिकायत का हुआ निस्तारण

डुमरियागंज। पुलिस और भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए डुमरियागंज थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। शनिवार को एसडीएम डॉ संजीव दीक्षित की अध्यक्षता व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी, निरीक्षक अपराध राकेश कुमार मिश्रा के मौजूदगी में फरियादियों की समस्या सुनी। जिसमें कुल 3 शिकायतें पहुंची, जिसमें राजस्व विभाग के 2 व पुलिस विभाग 1 मामले में से पुलिस विभाग के 1 मामले का मौके पर ही समाधान किया गया। डुमरियागंज थाना परिसर में एसडीएम डॉ संजीव दीक्षित की मौजूदगी में फरियादियों ने अपनी पीड़ा बताई। जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एसडीएम ने मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी। वही भवानीगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामदेव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि थाना समाधान दिवस के दौरान कोई भी फरियादी समस्या लेकर नहीं आया। इस दौरान राजेश कुमार, देवेंद्र राठौर, अंबिकेश सिंह, प्रवेश शुक्ला, देवेश तिवारी, राज प्रताप, अंकुश चौधरी, बृज किशोर तिवारी, अनिल मिश्रा, रोशनी, अंकिता, संजय वरुण, आयुष वैश्य, आशीष चौरसिया, देवेंद्र गुप्ता, वीर विक्रम सिंह, राहुल यादव, श्याम सुंदर मौर्य आदि मौजूद रहे।




