स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व शिक्षक अभिभावक संवाद का हुआ आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संवाद(पी.टी.एम.) तथा विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों के पठन-पाठन को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। अभिभावकों से कहा गया कि घर में बच्चे की कापी में पढ़ाए गए पाठ की समीक्षा एवं बच्चे को अभ्यास कराते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने का अनुकरणीय प्रयास किया। पी.टी.एम. के माध्यम से अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं मानसिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्रों की शारीरिक स्थिति की जांच की गई और आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। विद्यालय के संरक्षक पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना हैं। विद्यालय द्वारा छात्रों की बेहतरी के लिए यह एक अत्यंत सराहनीय पहल किया गया हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, बाल्य रोग विशेषज्ञ डा. महेश वर्मा, डा तेजकवर, अवधेश, संगीता, अंजू आदि सहित समस्त अभिभावक, टीचर व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।



