गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा : शहीद पंकज त्रिपाठी को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी हुई भावुक


दैनिक बुद्ध का संदेश
पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी हुई भावुक
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद पंकज त्रिपाठी के गांव लगा शहीद मेला
फरेंदा,महराजगंज। क्षेत्र के हरपुर बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

जिसके बाद पूरा देश शहीदों के याद में रोया था। आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी के अवसर पर उनके गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद मेले का आयोजन हुआ। आज शहीद पंकज त्रिपाठी के चौथी बरसी पर शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, पत्नी रोहिणी त्रिपाठी, छोटा भाई शुभम त्रिपाठी, बेटा प्रतीक और नन्हीं बेटी वान्या ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। हरपुर बेलहिया में लगे शहीद मेले में उपजिलाधिकारी फरेंदा मदन मोहन वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी, एसडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, कांग्रेस नेता त्रिभुवन नारायण मिश्र, भाजपा नेता राजेश जायसवाल सहित अन्य तमाम लोगों ने शहीद पार्क में बने शहीद पंकज त्रिपाठी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता, पत्नी व भाई भावुक हो गए। वहीं इस अवसर पर एनसीसी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर शहीद पंकज त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अमर जवान शहीद रहें भारत माता की जयकारों से शहीद पंकज त्रिपाठी का गांव गूंज उठा साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। उपजिलाधिकारी फरेंदा मदन मोहन वर्मा ने कहा कि पुलवामा में शहीद को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, सभी अधिकारी और कर्मचारी शहीद पंकज त्रिपाठी के परिवार के साथ हैं। बाक्स……………………बेटे की शहादत पर गर्व पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है। उनको मिला स्मृति चिन्ह, मोमेंटो को सजोकर रखा गया है। बेटे को खोने का गम भी है और वह हमेशा रहेगा।’यादों के सहारे कट रही जिंदगी’ शहीद की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी ने कहा कि अब तो बस उनकी यादों के सहारे जिंदगी कट रही है। पति की शहादत पर गर्व है। बेटे और बेटी को भी उन्हीं की तरह बहादुर बनाऊंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!