बाइक सवार युवक की मौत,शोक की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश/रवि जयसवाल
सिद्धार्थनगर/जोगिया। नेशनल हाईवे नौगढ बांसी मार्ग पर ककरही पुल के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उदयपुर के टोला कोरापार निवासी दिनेश यादव (25) पुत्र झीनक और परिजन ने बताया की कुछ काम से रिश्तेदारी मे जा रहा था। तेज रफ्तार बांसी के तरफ की ओर से आ ट्रक ने ठोकर मार दी जैसे ही बाइक सवार ककरही पुल के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का का पहचान किया युवक जोगिया क्षेत्र के कोरापार था पुलिस परिजन को सुचना दी परिजन पहुंच कर पहचान किया। पुलिस सनई चौराहे पर लगे सी सी टी बी कैमरे मे देखा तो सनई मे ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक की छानबीन किया और ट्रक कब्जे लेते हुए जांच मे जुट गई है लिया। थानाध्यक्ष जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया देर रात सूचना मिलने मै आपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया। और शव को पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया और ट्रक को कब्जे मे ले लिया गया है।परिजन के मुताबिक मृतक दो भाई है मृतक अपने घर सबसे बड़ा था वह अपने परिवार मे एक कामने का अकले व्यक्ति था मृतक की शादी 4साल हुए है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। भाजपा नेता झिनकू यादव और रवि जयसवाल ने परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया।




