गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने बालिका को दिया साईकिल, लगाये पौध, निःशुल्क चिकित्सा शिविर

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा शनिवार को क्लब अध्यक्ष राम दयाल चौधरी के संयोजन में रैपुरा चौराहे के निकट मोहल्ला क्लीनिक पर लोगों का निःशुल्क परीक्षण करने के साथ ही उन्हें औषधि उपलब्ध करायी गई। इसी कड़ी में पौधरोपण और लोगों में वितरण के साथ ही रोटरी ग्रांट 24 के तहत एक स्कूली बालिका प्रीती को साईकिल उपलब्ध कराया गया जिससे वह अपने साधन से स्कूल जा सके। कार्यक्रम में क्लब के लर्निंग ट्रेनर रो. डा वी के वर्मा ने रोटरी ग्रेटर द्वारा समय समय पर कियेजाने वाले समाजिक कार्यों की जानकारी देते हुये कहा कि निश्चित रूप से क्लब के नये अध्यक्ष राम दयाल चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यों में रोटरी के उद्देश्य के अनुरूप और तेजी आयेगी। रोटेरियन किशन कुमार गोयल, प्रतिभा गोयल, डा. श्याम नरायन चौधरी, डा. आलोक रंजन वर्मा , धनन्जय शुक्ला, सुमित गोयल , राजेश्वरी वर्मा के साथ ही अनेक लोगों और स्थानीय नागरिकों ने योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!