गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

झांगटी ककरहवा गांव की सड़क गड्ढे में तब्दील, ग्रामीणों ने की मरम्मत की किया मांग

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत झांगटी ककरहवा गांव की सड़क की स्थिति अत्यन्त बदहाल है। आजादी के 78 वर्ष बाद भी इस सड़क पर प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। गांव के निवासियों ने कई बार प्रशासन और प्रधान से शिकायत की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस गांव में 43वीं वाहिनी एसएसबी का कैम्प भी स्थित है। एसएसबी के अधिकारी रोज इसी सड़क से गुजरते हैं। फिर भी सड़क स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां श्गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्डाश् यह समझना मुश्किल है। देश के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। झांगटी-ककरहवा गांव भी इन्हीं में से एक है। यहां की सड़क कीचड़ से भरी रहती है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। गांव के पिन्टू, अवधेश, अमित सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। लेकिन अब ग्रामीणों को लगने लगा है कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा। इस प्रकार की समस्याएं ग्रामीण विकास में बाधा बनती हैं। यह स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। सड़क की उचित व्यवस्था न होने से आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी मुश्किल हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!