उसका पुलिस ने बैंकों पर किया चेकिंग

उस्काबाजार/सिद्धार्थनगर। शनिवार को मुकामी पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ लोगों में सुरक्षा का अहसास कराने के मद्देनजर कस्बे के विभिन्न बैंक शाखाओं पर पहुंच कर चेकिंग कर आपराधिक तत्वों के प्रति हनक दिखाई।इस कड़ी में उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उसका पुलिस फोर्स औचक कस्बे की एसबीआई शाखा ,यूनियन बैंक शाखा ,ग्रामीण बैंक शाखा,एचडीएफसी बैंक शाखा पर पहुँच कर संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर दौड़ाई।गौरतलब है कि पुलिस ने यह चेकिंग बैंक शाखाओं पर उचक्कों और जेबकतरों पर दबाव बनाने और लोगो में भयमुक्त होकर सुरक्षित माहौल में व्यवसायिक कार्याे और बैंकों से लें देन को निपटाने के मद्देनजर रूटीन चेक अप के क्रम में किया।इस दौरान पुलिस ने ग्राहकों को बिल्कुल भयमुक्त होकर अपने कार्यों को निपटाने का भरोसा दिलाया और कहा उचक्कों और संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



