गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पचपेड़वा में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पतालों का निरीक्षण,तीन अस्पताल सीज

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा जुड़ीकुइन्या में अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार और पचपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार ने निरीक्षण किया,जांच में बिना रजिस्ट्रेशन और दूसरे पैथी से इलाज कर रहे तीन अस्पताल को सीज कर दिया गया। पत्रकारों से पूछ पूछ कर अस्पतालों का जांच कर रहे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बड़ा बोर्ड लगाए अलीगढ़ पॉली क्लिनिक पर देर से पहुंचे जहां पर सिर्फ फार्मेसी मेडिकल का रजिस्ट्रेशन मिला और कोई बेड इलाज का नही मिला। फातिमा अस्पताल,आयशा पाली क्लिनिक,पूर्वांचल हेल्थ केयर सेंटर को सीज कर दिया गया जो बिना रजिस्ट्रेशन के मरीज का इलाज कर रहे थे। पचपेड़वा जुड़ी कुइन्या में बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से अस्पताल संचालित है जहां पर डिलीवरी के नाम पर तीस हजार रूपए लेकर ऑपरेशन से बच्चे पैदा कराया जाता है, पैसे के लालच में कुछ डॉक्टर स्वयं ऑपरेशन करते है और आए दिन इन प्राइवेट अस्पतालों में मौतें हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!