सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत

श्रावस्ती। श्रावस्ती से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इकौना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन भाइयों को टक्कर मार दी कृ जिसमें 14 वर्षीय छात्र दीपक राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाई घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब दीपक राव अपने भाइयों के साथ दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जगतजीत इंटर कॉलेज जा रहा था। कॉलेज के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई कृ राज राव (18) और प्रिंस राव (13) घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना ले जाया गया, जहां से राज राव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। मृतक दीपक राव, अनंता पब्लिक स्कूल, इकौना में कक्षा 7 का छात्र था। वह मूल रूप से बहराइच जिले के बुढ़नी गांव का निवासी था, लेकिन अपने परिवार के साथ फिलहाल कंजड़वा, इकौना में रह रहा था। हादसे के बाद गांव और स्कूल दोनों जगह मातम पसरा हुआ है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।




