गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राशन कार्ड संख्या को फैमिली आई0डी0 माना जायेगा

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में अध्यासित परिवारों के लिये लाभार्थीपरक योजनाओं की बेहतर प्रबन्धन व पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से फैमिली आई0डी0 एक परिवार एक पहचान योजना के अन्तर्गत पोर्टल के माध्यम से निर्मित फैमिली आई0डी0 हेतु दर्ज परिवार विवरण को संशोधित करने हेतु प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित राशन कार्ड धारक परिवारों के सदस्यों हेतु उनकी राशन कार्ड संख्या को फैमिली आई0डी0 माना गया है। गैर-राशन कार्ड धारकों के लिये फैमिली आई0डी0 वेब पोर्टल के माध्यम से फैमिली आई0डी0 बनाये जाने की व्यवस्था विकसित की गयी है। प्रदेश के अध्यासितों की आवश्यकता के दृष्टिगत फैमिली आई0डी0 पोर्टल के माध्यम से निर्गत की जाने वाली फैमिली आई0डी0 हेतु दर्ज परिवार के विवरण को संशोधित किये जाने की व्यवस्था विकसित कर ली गयी है। फैमिली आई0डी0 पोर्टल के माध्यम से फैमिली आई0डी0 धारक परिवार द्वारा पूर्व में दर्ज परिवार विवरण को फैमिली आई0डी0 पोर्टल के माध्यम से संशोधित करने हेतु आवेदन किये जाने की व्यवस्था की गयी है। फैमिली आई0डी0 हेतु दर्ज परिवार विवरण को संशोधित करने हेतु आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया नियोजन अनुभाग-1, उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत शासनादेश 07 अप्रैल, 2023 के अनुसार होगी, जिसके अन्तर्गत उल्लिखित परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में उप-जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित लेखपाल के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!