गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बर्डपुर : बलिदान दिवस पर मां भारती के अमर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में बलिदान दिवस को लेकर वीर शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने शहीदों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देश प्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया।

23 मार्च 1931 ई० में को उन वीर क्रांतिकारियों को फांसी दी गई। गुरूवार ही के दिन उन वीर क्रांतिकारीयों का शहीद दिवस है। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने का गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भी देख मन से श्रद्धांजलि देता है। भगतसिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की को मशाल जलाई थी उसकी लौ आज भी धधक रही है। उन्होंने कहा की व्यक्ति को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े-बड़े साम्राज्य का पतन हो जाता है। लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रबंधक मुक्ति नारायण पाण्डेय, संचालक नितेश पाण्डेय, कलीम अंसारी उमेश यादव, संतोष यादव, पवन कुमार पाठक, अफजल हुसेन, शिवांगी उपाध्याय, प्रियांशी जायसवाल, रुचि उपाध्याय नेहा, वंशिका राव, विवेक गोस्वामी, चंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button