गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का दिया आश्वासन – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहियाड़ टोला लौसा गांव में रविवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व आये हुए अतिथियों को समाजसेवी हरिशंकर सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क से गांव के पोखरे तक सड़क और गांव में हाईमास्ट लाइट की मांग किया। दहियाड़ गांव के हरिशंकर सिंह ने गांव के लिए सार्वजनिक स्थान पर हाईमास्ट लाइट लगाने व मुख्य सड़क से राम प्रताप सिंह के घर तक 01 किलोमीटर तक दो हाईमास्ट लाइट की मांग किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में शक्तिशाली देशों के रूप में उभरा है। गरीब, मजदूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए बहुत काम हुए हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्वला योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे देश और प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा लगे रहते हैं। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खेल के लिए स्टेडियम, बढ़नी में 50 बेड का अस्पताल बनने जा रहा है। इसके अलावा खेल स्टेडियम, अग्निशमन केन्द्र, शादी घर भी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा। क्षेत्र में सड़कें बन रही है। गांवों में हाईमास्ट व मिनी हाईमास्ट लाइटें लग रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी बढ़नी व शोहरतगढ़ में बनने वाले बस अड्डे के लिए वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित गांवों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए स्थाई उपाय करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा हूं। विधायक ने चौपाल में सभी जनता की बारी-बारी समस्याएं सुनी और जल्द उसका शासन प्रशान स्तर पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर सिंह ने किया। इस दौरान विनय वर्मा, हरिशंकर सिंह, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, विपिन सोनी, विष्णु सिंह, राम आसरे सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सावित्री, सूर्यमती, गुडिया, गायत्री, सुशीला, उषा, प्रभावती, पानवासी, रघुनन्दन सिंह, गंगाराम, जोखन, उदयभान सिंह, अजय कुमार आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!