उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोहाना पुलिस, एसएसबी ककरहवा, नेपाल पुलिस, नेपाल व आईबी के साथ किया गोष्ठी

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के अनुक्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय द्वारा मंगलवार को सीमा शुल्क इकाई ककरहवा पर चौकी इंचार्ज ककरहवा उप निरीक्षक विरेन्द्र यादव, कैलाश दान एसी एसएसबी ककरहवा, सुधीर त्यागी असिस्टेन्ट कमिश्नर सीमा शुल्क गोरखपुर व नेपाल पुलिस के सीनियर सब इंस्पेक्टर आर0बी0 थापा व एपीएफ नेपाल के निरीक्षक राम कुमार व आईबी के एसीआईओ रजत कुमार के साथ इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर रोकथाम तस्करी व सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक की गई तथा सभी से वार्ता की गयीं।




