जूनियर शिक्षक संघ के तीसरी बार बने अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा

विशेश्वरगंज/बहराइच। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शाखा विशेश्वरगंज के त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन में अखिलेश मिश्रा ने तीसरी बार जीत दर्ज कर शानदार हैट्रिक लगायी। मंगलवार को बीआरसी कार्यालय पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रैमासिक निर्वाचन में 11 पदों पर सम्पन्न हुये निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर चुनाव तथा शेष पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। पर्यवेक्षक भानु प्रताप मिश्रा, चुनाव अधिकारी ओबेदुर रहमान व अनुराग मिश्र की देखरेख में संपन्न हुये अध्यक्ष पद के निर्वाचन में कुल 85 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया , जिसमें अखिलेश कुमार मिश्र को 52 तथा प्रशांत सिंह को 33 मत प्राप्त हुये। निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने प्रशांत सिंह को 19 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।मंत्री पद पर सुशील कुमार मिश्र तथा कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद शुक्ला सहित उपाध्यक्ष,संगठन मंत्री के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुयी। जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक,मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, यादवेंद्र यादव, रामकुमार पाण्डेय,अतुल त्रिपाठी व अनीस अहमद खान की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षकों ने माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, शरद शुक्ला,शिक्षक नेता उमाकांत तिवारी,अमित मिश्र,महिला उपाध्यक्ष विमला त्रिपाठी,देवीप्रसाद तिवारी,कैलाशनाथ गिरी,भागीरथ तिवारी,देवता दीन शुक्ल,आशीष पाण्डेय,अनूप सोनी,पुनीत अग्रवाल सहित दर्जनों शिक्षिकाऐं व शिक्षक मौजूद रहे।




