भनवापुर तिलहन फसलों का प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया

भनवापुर। रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना सिद्धार्थनगर द्वारा केंद्र पर चल रही भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तिलहनी फसलों का समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन परियोजना के अंर्तगत मिठवल ब्लाक के जोगिया खुर्द एवं जोगिया बुजुर्ग गांव में प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि देश में हरित क्रांति के आने से हम खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हुए लेकिन खाद्य तेल के लिए अभी भी हम आयात पर निर्भर है। इसलिए किसान अपने फसल चक्र में तिलहनी फसलों का समावेश कर देश को तेल उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बनाएं। केंद्र के बीज वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन कार्यक्रम के तहत इस वर्ष जनपद में लगभग 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की उन्नत प्रजाति का प्रदर्शन किसानों के पर क्षेत्र पर किया गया है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ प्रवेश कुमार ने बताया किसान वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नवीन तकनीकों का प्रयोग कर उत्पादन लागत को कम करके उत्पादन बढ़ाए। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा ने किसानों को तिलहन फसलो के उत्पादन तकनीक के बारे में बताया और कृषि सम्बन्धी समसामयिक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने उन्नत प्रजाति की सरसों के लगे प्रदर्शनों का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में फॉर्मर चेंज एजेंट लवकुश मौर्य ने किसानों का पंजीकरण कराया वाहन चालक विजय यादव एवं प्रगति शील कृषक प्रेम चंद्र मौर्य, राम कुमार, भागीरथी, तिलक्रम , बृज भान, राम शंकर , राजकुमार द्विवेदी इत्यादि ने प्रतिभाग किया।




