गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

युवा पत्रकार प्रेस क्लब शोहरतगढ़ की मासिक बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारी कार्यमुक्त, नये पदाधिकारियों का हुआ चयन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत युवा पत्रकार प्रेस क्लब शोहरतगढ़़ की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया। आपको बता दें कि शोहरतगढ़ स्थित कार्यालय पर युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ की मासिक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पूर्व से प्रस्तावित विषय संगठन के प्रति निष्क्रिय पत्रकारों को हटाने पर विचार किया गया तथा अन्य सक्रिय पत्रकारों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन का दायित्व देने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि संगठन में लगातार उपस्थित रहने के बावजूद संगठनात्मक गतिविधियों में अपेक्षित सक्रियता न दिखाने वाले कुछ पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं पद से कार्यमुक्त किया जाए। इसी क्रम में युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ के वरिष्ठ मंत्री अजीज अहमद, संगठन मंत्री पवन कुमार यादव, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री कृष्ण पाल सिंह और संप्रेक्षक संजय पाण्डेय को उनके दायित्व एवं पद से कार्यमुक्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान नये दायित्वों को लेकर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। संगठन की ओर से वरिष्ठ मंत्री के दायित्व पर अजीज अहमद के स्थान पर अनूप गोस्वामी, संगठन मंत्री पवन कुमार यादव के स्थान पर रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री कृष्ण पाल सिंह के स्थान पर अशोक दूबे, संप्रेक्षक संजय पाण्डेय के स्थान पर डॉ0 इन्द्रेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के रूप में शरदेंदु त्रिपाठी का नाम भी सहर्ष स्वीकार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह आशा व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और मजबूती आगे और भी बढ़ेगी। युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील इकाई शोहरतगढ़ के संचालक सरताज आलम, वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष मिश्रा, अध्यक्ष श्रवण पटवा, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, महामंत्री धर्मेन्द्र चौधरी ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सफलता की कामना की। इस दौरान तहसील शोहरतगढ़़ के सभी सम्मानित पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!