गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

श्रीराम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान

बस्ती। सीबीएससी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में श्रीराम पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रबंध निदेशक राजेश चौधरी ने छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके अच्छे अंक आने पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी,और कहा कि ये शिक्षकों की मेहनत का फल है कि छात्रों का इतना बेहतर परिणाम आया है। स्कूल के प्रधानाचार्य अभिनव कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट में शिवेंद्र वर्मा 97.6 प्रतिशत, नव्या त्रिपाठी 97, मोहम्मद आजम खान 97, मंगेश मौर्य 96, सात्विक चौधरी 95.2, समीर वर्मा 95, रुचि चौधरी 94.6, अंशुमान यादव 94.2, बादल वर्मा 93.6 व भव्या सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में मोहम्मद माज 98 प्रतिशत, आसथवी पटेल 97.2, साहिल खान 96.6, राज चौधरी 95, हंसिका 95, सर्वेन्द्र चौधरी 94.6, संचित मिश्रा 94.6, कुशाग्र जायसवाल 94.4, नितिन यादव 94.4, विक्रम सिंह 94.2 प्रतिशत के साथ ही सभी छात्र उत्तीर्ण रहे और सफलता का परचम लहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!