उत्तर प्रदेशगोरखपुर
मां काली मंदिर की दानपेटी से बीस हजार की नगदी चोरी

गोला गोरखपुर। उपनगर गोला के वार्ड नं 18 में स्थित मां काली मंदिर में रखे दान पेटी से बीती रात को लगभग 20 हजार रुपये की नगदी की चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है उपनगर के समाजसेवी मनीष कुमार जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि घर के सामने डॉ बीडी राय की गली में मां काली का मंदिर है।मंदिर की दान पेटी से गुरुवार की रात में लगभग 15 से 20 हजार रुपये की चोरी हो गई है।चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को दानपेटी का ताला टूटा रहने पर हुई।थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।




