गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नेहरू युवा केंद्र ने किया जागरूकता रैली का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विश्व बाल अधिकार जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्लान इंडिया, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, युवा कल्याण विभाग व नेहरू युवा केंद्र केे समन्वय से खेल गतिविधियों का आयोजन बढ़नी ब्लॉक के चंदई ग्राम पंचायत में किया गया। इस मिलकर मानव तस्करी की जागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन बढ़नी रेलवे स्टेशन से सशस्त्र सीमा बल कैम्प बढ़नी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदृेश्य समाज में सभी को बाल अधिकारों व बाल संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना था। इस दौरान बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में भाग लिया इसके साथ बालिकाओं ने खो खो में भी अपना हुनर दिखाया।

इस दौरान प्लान इण्डिया ने बच्चों को प्रोटेक्ट प्रोजेक्ट के बारे मे बताया कि हम मानव तस्करी व बाल संरक्षण के लिये बढ़नी ब्लॉक के सीमाई क्षेत्र में कार्य कर रहे है। सशस्त्र सीमा बल कोटिया कैम्प के प्रभारी अशोक मीणा ने सभी बच्चो को खेलो के माध्यम से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। पीआरडी कमाण्डर ने बच्चो को ग्राम पंचायत स्तर पर युवा कल्याण विभाग की युवक/महिला मंगल दल के साथ जुड़कर खेलो के लिए प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक ने बच्चो को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। शोहरतगढ़ थाने के एस आई एस पी यादव ने बच्चो की दौड़ में बच्चो को उत्साहित किया। स्वः नैनमती संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदई के प्रधानाचार्य ने बताया की समाज से अगर मानव तस्करी को रोकना है तो हम सभी के मिलकर इस मुद्दे पर कार्य करना होगा। इस कार्यक्रम में एसएसबी 43 बटा. कोटिया बाजार से प्रभारी अशोक मीणा, शोहरतगढ़ थाने से एसआई एस पी यादव, पीआरडी कमाण्डर राजेंद्र प्रसाद, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक रुपेश मिश्रा, प्लान इण्डिया से जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला, विजयशंकर, काजल श्रीवास्तव, शिवनंदन व कृष्णमोहन दुबे, संदीप चौधरी, कपिल चौधरी, शीतल, सुंदरी, रौशनी, शालिनी व नैनमती विद्यालय के छात्र, छात्राये आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button