मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के नेतृत्व में की गई। रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र पुत्र खुशीराम, शिवम सिंह पुत्र संजीव कौशल तथा कुलदीप जायसवाल पुत्र गोमती जायसवाल शामिल हैं। तीनों आरोपी कुट्टी बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक राम मिलन यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




