हाई स्कूल रिजल्ट में डीएवी इंटर कॉलेज का जनपद में रहा दबदबा, अमरजीत चौधरी हुए टॉपर

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया। इस दौरान बच्चो द्वारा स्मार्ट फोन व कंप्यूटर सेंटर पर परिणाम जानने की होड़ लग गयी। जैसे जैसे परिणाम आया वैसे वैसे ही बच्चो की प्रतिभा सामने आने लगी। इस बार मेंहदावल नगर के डीएवी इंटर कॉलेज का हाई स्कूल परीक्षा में शामिल बच्चो का जनपद में विशेष स्थान रहा। इस बार चार बच्चों ने टॉपटेन में जगह बनाई है। बताते चलें कि डीएवी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल परीक्षा में अमरजीत चौधरी ने 95.83ः अंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रामनरेश बुद्धिसागर विद्यालय की शिवांगी ने 95.67ःअंक, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज की अंकिता मिश्रा ने 95.50ःअंक, डीएवी इंटर कॉलेज की जयश्री बर्नवाल ने 95.33ःअंक, रामनाथ इंटर कॉलेज बनखोरिया की अंशिका चौधरी 95ःअंक ,हीरालाल इंटर कॉलेज के अभिनव यादव, हिमांशु ने 94.33ः, डीएवी इंटर कॉलेज के खलीलुल्लाह ने 94ः अंक प्राप्त किया है। सभी परीक्षा परिणाम आने के बाद लोगो ने उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को बधाई उनके परिजनों व शुभचिंतको द्वारा दिया गया।




