सीएम योगी और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा किया गया महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का उदघाटन
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच |बहराइच जिले में स्थित चित्तौरा झील के किनारे बने महाराजा सुहेलदेव की कांसे से बनी मूर्ति और उनकी याद में बनाये गये स्मारक का आज उद्घाटन सीएम योगी और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा किया गया तथा स्मारक को भी आम जनता को समर्पित किया गया | अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मुगल आक्रांता का महिमा मंडन नहीं होगा,महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा है | कयास तो यह लगाया जा रहा है कि महाराजा सुहेलदेव के स्मारक के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाने पर काम कर रही है जिसमें पहला गाजी मियां बनाम सुहेलदेव की राजनीति में बीजेपी अपने कोर हिंदू वोट को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है वहीं साथ ही साथ सत्तारूढ़ दल महाराजा सुहेलदेव के बहाने ना सिर्फ राजभर बल्कि ओबीसी वोट बैंक को भी साधने की कोशिश करती दिखाई पड़ रही है | यूपी के मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वोट बैंक की वजह से जिसने देश को लूटा, उसकी याद में मेला लग रहा था. जबकि जिसने देश के लुटेरे को मारा उसको भुला दिया गया. उन्होंने कहा कि ‘गाजी बहुत पाजी था’. इसलिए अब गाजी मियां के नहीं बल्कि महाराजा सुहेलदेव की याद में मेला लगाया जाएगा | ओपी राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बहराइच के चितौरा झील पर सुहेलदेव की याद में स्मारक बनाना चाहते थे और हमने भी राज्य सरकार से सवा दो सौ करोड़ रुपए स्मारक, पार्क और मूर्ति के लिए पास कराया. उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस जैसी पार्टियों ने महाराजा सुहेलदेव को किनारे कर दिया. ऐसे में अब हमने एक व्यवस्था बनाई है, जिससे लोग राजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास को समझ सकें. उन्होंने स्मारक के निर्माण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया | कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था अच्छी दिखाई पड़ी और इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री – ओमप्रकाश राजभर , पर्यटन मंत्री – जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी – पद्मासेन चौधरी , भाजपा जिलाध्यक्ष – बृजेश पाण्डेय , सांसद – आनंद कुमार गोंड , सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव – अरविंद राजभर , पूर्व मंत्री – मुकुट बिहारी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष – मंजू सिंह, विधायकगण- सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर , सुरेश्वर सिंह एवं रामनिवास वर्मा , सदस्य विधान परिषद – प्रज्ञा त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




