गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कानपुर: नगर निगम की सड़कों की पोल बरसात ने खोली

दैनिक बुद्ध का संदेश
कानपुर। में बरसात ने एक बार फिर सड़कों के प्रति नगर निगम की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है।

बारिश और पहले से लीकेज के चलते कई जगह स़ड़क धंस गयी है। 80 फीट रोड में केबल ने पाइप लाइन तोड़ दी थी इसके चलते अंदर पानी भरने और बारिश का पानी जाने से जर्जर डाट नाला बैठक गया। इसके चलते बीस मीटर से ज्यादा रास्ता धंस गयी है। पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है। मकानों की नींव को खतरा ब़ढ़ गया है। यहीं हाल पीरोड में पेयजल और सीवरेज लाइन धंसने के कारण सड़क धंस गयी है। आधी सड़क धंसने के कारण नगर निगम ने रास्ता बंद कर दिया है। इसके चलते लोग घूमकर जाने को मजबूर है। पीरोड और 80 फीट रोड में रहने वाले राकेश सिंह, नीरज, गोलू बाजपेई, हिमांशु, विशाल मिश्रा, शिवेंद्रु, शोभित दीक्षित, नारायण ने बताया कि दोनों जगह डाट नाला गुजर रहा है जो कि जर्जर हो गया है। इस दौरान केबिल और पाइप लाइन डालने के दौरान कई जगह डाट नाला धंस गया है अब बारिश का पानी अंदर जाने के कारण और बैठने से सड़क धंस रही है। इसके कारण इन इलाकों में मकानों के गिरने का खतरना बढ़ गया है। जरीब चौकी से बजरिया होते हुए ब्रह्मनगर, 80 फीट रोड से गुमटी नंबर पांच तक अंग्रेजों के जमाने का डाट नाला पड़ा है। जो अब जर्जर हो गया है। गुमटी नंबर पांच, जीटी रोड, ब्रह्मनगर, हर्ष नगर, पीरोड, 80 फीट रोड में समेत कई जगह डाट नाला धंस चुका है। इस बाबत नगर निगम के अधिशासी अभियंता रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि धंसी सड़क ठीक करायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!