जिला सहकारी बैक के डायरेक्टर की असामयिक निधन

छावनी। छावनी क्षेत्र के सेवरा लाला गांव के रहने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह जो जिला सहकारी बैंक बस्ती के डायरेक्टर है बीते दो दिन पर पूर्व हार्ड की समस्या को लेकर के लखनऊ मे एक अस्पताल में भर्ती थे गुरुवार की सुबह में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गया परिजन उनके शव को लेकर करीब 11 बजे घर पहुंचे इधर बीरेन्द्र प्रताप सिंह जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर की मौत की सूचना पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ा हरैया के विधायक अजय सिंह,विक्रमजोत ब्लाक प्रमुख के० के ० सिंह, भाजपा के जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह तथा जिला सहकारी बैंक बस्ती के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी,पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ,प्रमोद सिंह,सिद्वान्त सिंह चौयरमैन गन्ना समिति विक्रमजोत,अरविन्द्र सिंह संस्थापक अध्यक्ष गन्ना समिति विक्रमजोत सहित अनेक लोगों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया जिनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद सरयु के तट पर किया गया।



