गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने और चिन्हीकरण के लिए चलाया जा रहा अभियान

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद बहराइच की नेपाल राष्ट्र से जुड़ी कुल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा 110 किलोमीटर है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से 0-10 किलोमीटर के अन्दर सरकारी जमीन पर हुये अवैध अतिक्रमण हटाये जाने एवं चिन्हींकरण के अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 89 स्थानों सरकारी ज़मीन पर हुये अवैध अतिक्रमण को राजस्व टीम, पुलिस टीम एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हटाये गये हैं, शेष अवैध अतिक्रमण के चिन्हांकन एवं हटाये जाने की कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। आज जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, राजस्व व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत की गई चेकिंग में कुल 03 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों में अनियमितता पाये जाने पर उन्हें बन्द कराया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत सीमा क्षेत्र पर जो भी अवैध अतिक्रमण या अवैध संस्थान संचालित पाये जायेंगे उन पर संयुक्त टीमों द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!