गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अधिशासी अधिकारी ने अवर अभियंता के साथ किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह के साथ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा संबंधित ठेकेदार को कार्य मानक एवं गुणवत्ता पूर्वक कराते हुए ससमय पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा गया है कि यदि कार्य ससमय नहीं पूर्ण किया जाएगा तो संबंधित फर्म पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संबंधित फर्म के ठेकेदार मौके पर उपस्थित रहे, ठेकेदारों द्वारा यह कहा गया कि कार्य ससमय पूर्ण करा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!