सिद्धार्थनगर : विधायक ने एसडीएम को बुलाकर सभी दुर्गा पूजा पण्डालों में उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
महानवमी और दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को कहीं कोई परेशानी न हो

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने अपने कार्यालय/आवास पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा को बुलाकर बुधवार को महानवमी और दशहरा के पावन पर्व पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ नगर एवं नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में स्थापित सभी दुर्गा पूजा पण्डालों में उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई परेशानी न हो। कहीं कोई अराजक तत्व पण्डालों में प्रवेश न करें। आस्था का महापर्व शान्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायें। वहीं विधायक ने इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक इंतजाम करने को भी कहा। आपको बता दें कि शोहरतगढ़ इन दिनों माँ दुर्गा की भक्ति और आस्था के उत्साह से सराबोर है। यह प्रशासन का कर्तव्य है कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो और पर्व पूरी गरिमा, शान्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हो।
वहीं विधायक विनय वर्मा ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से भी उक्त के सम्बन्ध में पहले ही बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि आस्था और उल्लास का यह महापर्व सुचारु, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जायें। विधायक ने माँ दुर्गा से प्रार्थना किया कि वे सभी भक्तों का कल्याण करें और हम सब पर अपनी कृपा बनायें रखें।




