एसडीएम व थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की फरियाद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह व थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी द्वारा शनिवार को थाना शोहरतगढ़ सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस पर वहां उपस्थित लोगों की फरियाद सुनी गयी। उप जिलाधिकारी राहुल सिंह ने थाना शोहरतगढ़ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं का तुरन्त समाधान किया गया। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सकें। थाना समाधान दिवस में कुल पांच मामले आयें, जिनमें दो निस्तारित हुए और तीन शेष हैं, जिनका निराकरण जल्द हो जायेगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, कानूनगो शोहरतगढ़़ नजमुल हसन, देवानन्द, रामजतन, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, मुस्ताक खान, शिव कुमार यादव, राम पूजन यादव, रेनू चौहान, पूजा, फरियादी गण सहित थाना शोहरतगढ़़ के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।




