गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तहसील सभागार में आदर्श बार एसोसिएशन द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी के पावन अवसर पर डुमरियागंज तहसील सभागार में आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज के तत्वावधान में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने मां भगवती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर किया। इस अवसर पर तहसील के अधिकारी, अधिवक्ता और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक एवं महामंत्री शैलेन्द्र रावत ने बताया कि फलाहार कार्यक्रम धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है, जो सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, मिथिलेश यादव, सुनील कुमार, विपुल पाठक, अमित सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!