धान की खेती के साथ करें तिलहन की खेती- सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/तिलहन मेला का आयोजन सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधिएस0पी0अग्रवाल की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में सम्पन्न हुआ। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/तिलहन मेला के अवसर पर लोहिया कला भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी/स्टाल का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त किया गया। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/तिलहन मेला का शुभारम्भ सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधिएस0पी0अग्रवाल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सांसद, विधायक कपिलवस्तु को उप कृषि निदेशक द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधिएस0पी0अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि खरीफ के समय में धान, मक्का, उड़द, तिल, बाजरा आदि की खेती की जाती है। किसानों को केवल धान की खेती नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही मोटे अनाज, तिलहन की फसल को शामिल करें। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि किसानों की आय दोगुनी हो और देश की अर्थव्यवस्था 05 ट्रिलियन डालर पहुंचाने का है। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है जिससे वैज्ञानिक विधि से खेती कर अच्छी आय प्राप्त करें। किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत किसानो को डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जा रही है जिससे किसान खाद बीज खरीद सके। दैवीय आपदा में फयलो को हुई क्षति पूर्ति का भुगतान किसानो को दिया जा रहा है। उन्नतशील बीजएवं उर्वरक समय से किसानो को उपलब्ध कराया जाये। ओडीओपी के अन्तर्गत काला नमक चावल के लिए जिलाधिकारी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पहले हम अनाज दूसरे देश से आयात करते थे आज हम दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो तथा वह धरातल पर दिख रहा है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानो की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। काला नमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैल रही है। किसानांे द्वारा कड़ी मेहनत कर फसलों का उत्पादन किया जाता है उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिलना चाहिए जिससे वह उन्नतशील बीज एवं तकनीकि के माध्यम से खेती कर सकें, जिससे आय दोगुनी हो सके। इस अवसर पर डॉ0 राजा गणपति आर0 ने सभी किसान भाईयों से अपील किया गया कि कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग द्वारा खेती करने के लिए जो तरीके बताये गये हैं उसको अपनाकर खेती करें, जिससे अच्छी पैदावार प्राप्त होगी और आपकी आय भी दोगुनी होगी। किसानों की जो भी समस्यायें होंगी सम्बंधित विभाग के माध्यम से निस्तारण कराया जायेगा। किसानो के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही है सभी का लाभ पात्र लाभार्थियोें को सीधे पहुॅचाया जाये। जनपद में खाद की उपलब्धता के लिए खाद की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। किसानेा को उर्वरक, बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानो को धान की खेती के साथ अन्न की भी खेती करनी चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि गोष्ठी का आयोजन ब्लाक स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित कराया जा रहा है जिससे सभी किसानों को उन्नतशील बीजों, तकनीकि, कृषि यंत्र एवं प्रबन्धन के बारे में जानकारी हो सके। क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन माह नवम्बर 2025 में प्रस्तावित है। जिसमें किसानो को ब्रांिडग, उत्पादन, निर्यात आदि के बारे में वैज्ञानिको द्वारा जानकारी दिया जायेगा। भूजल सप्ताह चल रहा है जल संचयन करें। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना के वैज्ञानिको द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील किया कि उन्नतशील बीज का ही प्रयोग करें, रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करें तथा जैविक उर्वरक का प्रयोग करें, जिससे पैदावार अच्छी हो तथा किसानों को अधिक लाभ मिल सके। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही,जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा नौगढ़, उसका बाजार, जोगिया, बर्डपुर विकासखंड के 05-05 किसानों को अन्न का मिनी किट वितरित किया गया। विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्तय उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गनेश प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे, कृषि वैज्ञानिक, अन्य अधिकारीगण व किसानों की उपस्थिति रही।




