गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सीमा क्षेत्र के दो प्रसिद्ध चिकित्सकों के निधन से शोक की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। गांधी आदर्श विद्यालय इन्टर कालेज के प्रबन्धक व कृष्णानगर नेपाल के प्रतिष्ठित शाह परिवार के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 राकेश प्रताप शाह उर्फ (गुड्डू दादा) का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही भारत नेपाल के दोनों देशों के सीमाई कस्बे एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गयीं। डा0 राकेश प्रताप शाह अत्यन्त मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। वहीं नगर पंचायत बढ़नी बाजार वार्ड नंबर ग्यारह के निवासी डा0 केशव कुमार गुप्ता का भी निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। डा0 गुप्ता पूर्व डिप्टी सीएमओ जिला चिकित्सालय बलरामपुर भी रह चुके हैं और वर्तमान समय बढ़नी बस स्टाप पर बलरामपुर अल्ट्रासाउण्ड पैथोलॉजी सेन्टर खोल कर लोगों की सेवा कर रहे थे।

घर में भरा पूरा परिवार है, बेटा और बहू भी चिकित्सक है। बुधवार को बढ़नी कस्बे के डाक्टर केशव कुमार गुप्ता का एवं गुरुवार को सुबह ही बढ़नी कस्बे से सटे नेपाल के सीमाई कस्बे कृष्णानगर के वरिष्ठ डाक्टर राकेश प्रताप शाह की मृत्यु की खबर मिलने से लोग स्तब्ध है। नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, कृष्णा नगर के मेयर रजत प्रताप शाह, सांसद कृष्णा नगर मंगल गुप्ता, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उग्रसेन सिंह, भाजपा नेता राजू शाही, पूर्व सभासद श्याम देव यादव, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरी, संजय जायसवाल, प्रधानाचार्य विजय वर्मा, अनिल यादव, संजीव त्रिपाठी, शम्भू गुप्ता, संजय पाण्डेय आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button