गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अलीगढ़वा में औषधि विभाग की छापेमारी, मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के सैंपल लिए गए

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु के अलीगढ़वा कस्बे में बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर सघन जांच अभियान चलाया। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। जांच के दौरान टीम ने कस्बा स्थित ए टू जेड मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर पहुंचकर संचालक मो. मुकीम से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, बिक्री के बिल और रसीदों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। करीब एक घंटे तक टीम ने अवैध और प्रतिबंधित दवाओं की तलाश की। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से सात कफ सिरप की शीशियां सैंपल के रूप में लेकर जांच के लिए भेजी गईं। ड्रग इंस्पेक्टर आलोक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अलीगढ़वा में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना मिलने पर यह जांच की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!