उत्तर प्रदेशबहराइच
जरवल रोड थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थाना जरवल रोड का आकस्मिक निरीक्षण कर महिला हेल्पडेस्क, मालखाना, मेस व परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र व विधिसम्मत निस्तारण, फरियादियों से बेहतर व्यवहार और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, रजिस्टरों के रख-रखाव और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने थाना प्रभारी को आगंतुकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने और मिशन शक्ति केंद्र के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। साथ ही नव नियुक्त आरक्षियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली।




