निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम हुआ संपन्न

सिद्धार्थनगर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार- बांसी एवं विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी – बांसी रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी – बांसी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर तथा बैज लगाकर किया गया। विधालय की इ.प्र. अ. डॉ. इफ्तेखारून निसा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर तथा बैज लगाकर किया गया। इ. प्र. अ. द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विधालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। पुस्तकें प्राप्त कर बच्चो के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उदबोधन में शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के भौतिक वातावरण, साफ- सफाई, बच्चों में अनुशासन एवं छात्र संख्या की भूरि – भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा विधालय के स्काउट एवं गाइड बच्चों को तृतीय सोपान का प्रमाण पत्र किया गया तथा उनके सेवा भाव के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विधालय की एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती इसरावती को मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को स्काउट बैंड पार्टी के साथ रवाना किया गया। रैली में सब पढ़ें, सब बढ़ें, पढ़ी लिखी लड़की, रौशनी है घर की, जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधालय प्रबंध समिति के सदस्यगण,अभिभावकगण एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। इ. प्र. अ. द्वारा समस्त अतिथिगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




