अंजली रस्तोगी बनी कंपनी सेक्रेटरी, खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय की रहने वाली छात्रा अंजली रस्तोगी ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा उतीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है। अंजली की इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हेें बधाई दिया है। मालूम हो कि अंजली जिला मुख्यालय के ऑफिसर्स कॉलोनी जगदीशपुर गाँव की सामान्य परिवार की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कंपनी सेक्रेटरी बनने का सपना देखा था और उनका सपना साकार होे गया है । अंजली ने अपनी सफलता के पीछे अपने माता-पिता का योगदान बताया और कहा कि इन लोगों ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया। पिता नंदलाल रस्तोगी सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर व्यापार करने के साथ-साथ समाज सेवा करते है। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढाई रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर से वाणिज्य से किया है और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से बीकॉम पाठ्यक्रम में 1185 अंक पाकार सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करके 2019 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा इनको स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया था।




