गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पेड़ से बांधकर दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवकों की डंडों से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर तमाशबीनों की भीड़ भी मौजूद है।बताया जा रहा है कि गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर अगले दिन दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई।पीड़ित युवक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!