Uncategorizedउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पूर्व समाजवादी प्रत्याशी भीष्मशंकर ने फागू शाह बाबा मजार के ध्वस्तीकरण पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिद्धार्थनगर। पूर्व समाजवादी प्रत्याशी भीष्मशंकर ने फागू शाह बाबा मजार के ध्वस्तीकरण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसी क्या जल्दी थी, जो रातों-रात 105 साल की मजार को तोड़ना पड़ा। यह कैसा न्याय कि एक ही गाटा संख्या पर स्कूल और मजार हो और सिर्फ ध्वस्तीकरण मजार का हो। उन्होंने कहा आजादी के इतने सालों तक क्या किसी को मालूम नहीं था कि यह जमीन सरकारी है। जबकि यहां पर पहले भी कई पार्टियों के विधायक रह चुके हैं। सरकारी जमीन पर विधायक निधि का उपयोग कैसे हुआ, अगर गलत है तो उस वक्त के कलेक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पूर्व समाजवादी प्रत्याशी भीष्मशंकर ने कहा कि सड़क से संसद और अदालत तक जनता के सहयोग से लड़ाई लड़ेंगे।




