गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोरखपुर: विधायक के जन्मदिन पर कटा केक, कार्यकर्ताओं ने की लंबी आयु की कामना

दैनिक बुद्ध का संदेश
बड़हलगंज/गोरखपुर। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के 58 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केक काट व मिठाई बांट उनके लंबी आयु की कामना की।

विधायक त्रिपाठी ने भाजपा नेता राजीव पांडेय के आवास पर केक काटकर कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया। बुधवार को विधायक राजेश त्रिपाठी के 58वें जन्मदिन के अवसर पर बड़हलगंज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने केक काटा व एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा विधायक के लंबी आयु के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देर शाम विधायक त्रिपाठी ने भाजपा नेता राजीव पांडेय के आवास पर केक काटकर कार्यकताओं के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा नेता महेश उमर, स्वतंत्र सिंह, श्रीकांत सोनी, अरविंद सिंह, राजकुमार भारती, धर्मेंद्र तिवारी, डब्लू सोनकर, सुरेश उर्फ गुड्डू मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, बृजेश वर्मा, राहुल तिवारी, रंजय कन्नौजिया, श्रेयस पांडेय सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button