गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : प्रदेश सचिव फागू प्रसाद गुप्ता ने रेलवे मण्डल प्रबंधक लखनऊ के नाम से दिया ज्ञापन

हरिद्वार में गंगा किनारे दो दिवसीय शिविर का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क के निर्देशन में प्रदेश सचिव फागू प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को रेलवे मण्डल प्रबंधक लखनऊ मण्डल को ज्ञापन देते हुए बताया कि हम सभी भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन संगठन (अ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानो की जन समस्यायों के समाधान हेतु हरिद्वार में गंगा किनारे दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी किसान भाइयों की उपस्थिति आवश्यक है। उक्त शिविर का आयोजन दिनांक 9 व 10 जून 2024 को है।

उक्त स्थान पर किसान लोग दिनांक 5,6,7 व 8 जून 2024 को रेल द्वारा हरिद्धार शिविर में गोण्डा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, गोरखपुर, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, देवरिया, अयोध्या अन्य जिलों से ट्रेन की यात्रा करेंगें। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि किसानों को पूरे प्रदेश के ट्रेनों में जानें के लिए अतिरिक्त कोच लगाया जाना आवश्यक है। जिससें रेल यात्रा करने वालों को असुविधा न होनें पावें। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन व रेल प्रशासन की होगी। इस दौरान इन्द्रजीत दूबे (बोर्ड अध्यक्ष), श्याम सुन्दर (कार्यकर्ता), मधुर श्याम (प्रदेश सदस्य), निराला मौर्य (जिलाध्यक्ष), अशोक पाण्डेय (ब्लाक अध्यक्ष), परशुराम (ब्लाक मंत्री), रज्जू यादव (कोषाध्यक्ष), विशम्भर यादव (ब्लाक बुद्धिजीवी), रामललित (तहसील मंत्री), मीरा देवी (सदस्य), निर्मला देवी (सदस्य), रामरक्षा (प्रचार मंत्री), अशोक कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button